📢 ऑफिशियल नोटिस बोर्ड (Notice Board)
प्रिय अभिभावक,
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन द्वारा निम्न निर्णय लिया गया है—
- 🔹 कक्षा नर्सरी से कक्षा 4 तक: सभी बच्चों के लिए 20 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।
- 🔹 कक्षा 5 से 8 तक: कक्षाएं अब प्रातः 8:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
- 🔹 ऑटो रिक्शा सुविधा अगले आदेश तक बंद रहेगी।
- 🔹 कक्षा 5 से 8 के सभी विद्यार्थियों को स्वयं (Self) स्कूल आना होगा।
🎓 प्रधानाचार्य का संदेश
प्रिय अभिभावकों, ग्रीष्मकालीन अवकाश बच्चों के लिए आराम के साथ-साथ सीखने का भी महत्वपूर्ण समय है। आपसे निवेदन है कि इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखें।
📚 बच्चों के लिए Study Material, Digital Books एवं Video Lessons स्कूल के App में उपलब्ध हैं। इसकी मदद से बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखे...
📱 App का ID एवं Password स्कूल कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
📖 बच्चों को प्रतिदिन पढ़ने, लिखने, दोहराव (Revision) तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें।
📌 महत्वपूर्ण निर्देश
- 🔹 RTE के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों से अनुरोध है कि आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) दिनांक 15 मई 2026 से पहले विद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।
- 🔹 नवीन प्रवेश (New Admission) प्रारंभ हो चुके हैं।
- 🎉 प्री प्राइमरी कक्षाओं में 15 मई से पहले प्रवेश कराने पर विशेष ऑफर (Special Offer) का लाभ प्राप्त करें।
प्रिय अभिभावक,
आपको सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 14 अप्रैल 2026 डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा!
प्रिय अभिभावक,
आपको सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 11 अप्रैल 2026 महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा!
आपको सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 03 अप्रैल 2026 गुड फ्राइडे के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा।
विद्यालय पुनः अगले कार्य दिवस से नियमित समय पर संचालित होगा.
01 अप्रैल 2026 से सभी कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से शुरू होगा।
वार्षिक आय प्रमाण पत्र 15 अप्रैल 2026 तक विद्यालय में जमा करें।
प्रिय अभिभावक, दिनांक 17 नवम्बर 2025 से विद्यालय का समय प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा। कृपया बच्चों को समय पर विद्यालय भेजने का ध्यान रखें। आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। धन्यवाद।
प्रिय अभिभावकगण, कल दिनांक 16 अगस्त 2025 जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विद्यालय में अवकाश रहेगा.
प्रिय अभिभावकगण,
कल दिनांक 15 अगस्त को विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
⏰ विद्यालय का समय: प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएँ 🙏 जय हिन्द 🇮🇳
प्रिय अभिभावकगण,
आपको सूचित किया जाता है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु विद्यालय में हाफ डे (समय 10:30 बजे तक) रहेगा।
- 🔹 जिन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया है, वह अपने साथ लंच लेकर आवे, उनका विद्यालय समय दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।
- 🔹 वाहन (ऑटो) से आने वाले विद्यार्थियों का समय 12:00 बजे तक रहेगा।
प्रिय अभिभावकगण,
जिला कलेक्टर महोदय द्वारा दिनांक 28 व 29 जुलाई को घोषित वर्षा अवकाश को अब बढ़ाकर 30 व 31 जुलाई 2025 तक कर दिया गया है। इसलिए विद्यालय आगामी 31 जुलाई (गुरुवार) तक बंद रहेगा। विद्यालय में पठन-पाठन कार्य 1 अगस्त (शुक्रवार) से पुनः प्रारंभ होगा।
आप सभी से निवेदन है कि बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षित रहें। धन्यवाद।
जिला कलेक्टर महोदय बांसवाड़ा के आदेश अनुसार मौसम विभाग द्वारा जिले में अति भारी वर्षा की चेतावनी को मध्येनजर रखते हुए दिनांक 28 व 29 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित किया गया है अतः सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 28 व 29 जुलाई को विद्यालय में अवकाश रहेगा! सभी कार्मिक (स्टाफ) निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आवश्यक कार्य पूर्ण करेंगे! धन्यवाद।
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय के Echo Club की ओर से कल दिनांक 26-07-2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
प्रतियोगिता के विषय:
- 🌿 Save Environment – पर्यावरण बचाओ
- 🚫 Say No to Plastic – प्लास्टिक से इनकार करें
- 🌍 Green Earth, Clean Earth – हरी धरती, स्वच्छ धरती
- 💧 जल है तो कल है
- 🌳 पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ
👉 सभी विद्यार्थी कल प्रतियोगिता में भाग लें और अपने साथ रंग (colors) और ड्राइंग शीट जरूर लाएँ। आपको अपनी कक्षा में ही प्रतियोगिता में भाग लेना है। अपनी रचनात्मकता द्वारा सुंदर संदेश दें। धन्यवाद।
प्रिय अभिभावक हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कल दिनांक 21 जुलाई 2025 को विद्यालय में हाफ डे रहेगा विद्यालय का समय 10:00 तक रहेगा। धन्यवाद।
प्रिय अभिभावकगण, आपको सूचित किया जाता है कि 1 जुलाई से विद्यालय का समय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। कृपया निर्धारित समयानुसार बच्चों को विद्यालय भेजने की कृपा करें। धन्यवाद।
01 जुलाई 2025 से सभी कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से शुरू होगा।
वार्षिक आय प्रमाण पत्र 10 जुलाई तक विद्यालय में जमा करें।
समस्त विद्यार्थी निर्धारित यूनिफॉर्म में ही आएं।
विद्यालय पाठ्यक्रम की पुस्तकें और बैग अनिवार्य रूप से साथ लाएं।